बहराइच, फरवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। मूर्ति चोर गैंग ने बुधवार देर रात मिर्जापुर के मजरे कुट्टी गांव में एक पुश्तैनी मंदिर से लगभग चार सौ वर्ष प्राचीन राधा कृष्ण की बेशकीमती अष्टधातु की प्रतिमाओं को पार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। तीन दिनों बाद भी पुलिस न तो मूर्ति बरामद कर सकी है। न ही वारदात अंजाम देने वाले पकड़ में आए है। शुक्रवार दोपहर से गांव की महिलाए मूर्ति बरामदगी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गई है। महिला श्रद्धालु बिटाना ने बताया कि श्रद्धालुओं में मूर्ति बरामदगी न होने पर पूजा पाठ बाधित है। पुलिस मूर्ति बरामदगी को लेकर गंभीर नही है। रामगांव थाने के मिर्जापुर के मजरे कुट्टी में मौर्या परिवार के लगभग 25 घर है। यहां छोटा सा राधा कृष्ण का बिना दरवाजे का मंदिर है। जिसमें लगभग चार सौ वर्ष पुरानी राधा ...