संवाददाता, अगस्त 3 -- Crime News: यूपी के अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शनिवार देर रात तलाकशुदा महिला की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को पंखे से लटकाकर वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी महिला की बेटी मौके पर पहुंच गई। उसके शोर मचाने पर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी नुरुद्दीन निवासी माधवपुरम मेरठ को जेल भेज दिया है। मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी शमा परवीन का कुछ समय पहले पति महबूब अली से तलाक हो गया था। इसके बाद वह बेटे तौहीद के साथ जोया के अमरोहा के मोहल्ला इकबाल नगर प्रथम में किराये के मकान में रहने लगी थी। उसकी बेटी नेहा की शादी भी इसी मोहल्ले में हुई है। पुलिस के अनुसार मेरठ...