मिर्जापुर, जुलाई 13 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। होटल में स्नान के दौरान महिला का वीडियो बनाए जाने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर सफाई दी। उन्होंने कहाकि होटल के कर्मचारी ने जो गलती की उसकी हम निंदा करते है। आरोपी कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला का पूरा सहयोग किया गया। इस घटना में होटल के मालिक की कोई भूमिका नहीं है। यदि किसी को विश्वास न हो तो वह पीड़ित से हमारी भूमिका के संबंध में पता कर सकता है। किसी भी कर्मचारी के दिमाग में क्या चल रहा है कोई कैसे जान सकता है। उसने जो कार्य किया वह पूरी तरह से दानवीय प्रवित्ति का कार्य था। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मामले में जो निकृष्ट राजनीति सपा और कांग्रेस कर रही है वह गलत है। दोनों दल पहले अपने गिरेबान में झांके। हम यह नहीं कहने वाले है कि बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.