आरा, मई 2 -- -स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समीक्षा बैठक -रेफर करने की स्थिति में पर्ची पर लिखना होगा स्प्ष्ट कारण आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने को ले स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम तनय सुल्तानिया ने की। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर कई निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- सहरसा : सदर अस्पताल में इलाज के नाम पर लापरवाही में कमी नहींबैठक के मुख्य मुद्दे डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि सदर अस्पताल व अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी मरीज को रेफर किया जाता है तो चिकित्सक को रेफरल पर्ची प...