बेवजह चेन खींचना पड़ा भारी, फफूंद में 170 गिरफ्तार
औरैया, अक्टूबर 4 -- फफूंद, संवाददाता। ट्रेनों में बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रयागराज मंडल के विशेष अभियान के तहत फफूंद रेलवे स्टेशन पर नौ महीने में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।रेल प्रशासन के मुताबिक, एक जनवरी से 30 सितंबर 2026 के बीच फफूंद स्टेशन और आसपास अनावश्यक चेन पुलिंग के मामलों की लगातार निगरानी की गई। ट्रेन में बिना आपात स्थिति के चेन खींचने वाले 170 लोगों को चिह्नित कर पकड़ा गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अलार्म चेन की सुविधा यात्रियों की सुरक्षा के लिए केवल आपातकालीन परिस्थितियों में दी गई है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज से ज्यादा टूंडला-अलीगढ़ में चेन पुलिंग में गिरफ्तारी बिना उचित कारण चेन खींचने से ट्रेन अचानक रुक जाती है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.