बेवजह चेन खींचकर रोकी ट्रेन, आठ माह में 139 गिरफ्तार
औरैया, सितम्बर 7 -- चलती ट्रेनों में बिना किसी आपात स्थिति के चेन खींचना यात्रियों को भारी पड़ रहा है। फफूंद आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र में आठ माह के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग के मामलों में 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक जनवरी से 31 अगस्त 2026 के बीच हुई इन कार्रवाइयों में आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में अलार्म चेन की सुविधा दी गई है। इसका इस्तेमाल आपात स्थिति में ट्रेन रोकने के लिए किया जाता है। इसके बावजूद बिना किसी ठोस वजह के चेन खींचकर ट्रेन रोकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे संबंधित ट्रेन के साथ पीछे चलने वाली दूसरी ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है। प्रयागराज मंडल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक फफूंद आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र में जनवरी से अगस्त तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.