प्रयागराज, फरवरी 6 -- व्यक्तिगत और संगठन के काम के बहाने बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों अथवा स्थानों पर बिना किसी अवकाश या अनुमति लिए विद्यालय अवधि में अनावश्यक चक्कर काटने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने पांच फरवरी को पत्र लिखा है कि अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ शिक्षक अनावश्यक भ्रमण करते रहते हैं। यह स्थिति आरटीई 2009 में शिक्षकों के लिए निर्धारित कार्य एवं दायित्वों के विरूद्ध होने के साथ ही टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यों के लिए समय अवधि एवं कार्य निर्धारण के संबंध में 14 अगस्त 2020 को जारी शासनादेश तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से 27 जून 2024 को जारी निर्देशों के विपरीत है। लिहाजा जिले के सभी शिक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि विद्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.