लखनऊ, सितम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से 23 महीने बाद बेल पर रिहाई के बाद भी सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। उनके प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय में सरकारी धन के दुरुपयोग और कई तरह की धांधलियों के मामले में ईडी की जांच चल रही है। इसमें आजम खान की करोड़ों की सम्पत्ति जब्त करने की बात कही जा रही थी हालांकि ईडी ने अभी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई नहीं की है। ईडी ने आजम के खिलाफ जौहर विश्वविद्यालय समेत तीन प्रकरणों की जांच शुरू की थी। इसमें विश्वविद्यालय के अलावा जल निगम में हुई भर्तियों में गड़बड़ी और किसानों की जमीनों की खरीद-फरोख्त के प्रकरण भी शामिल थे। जौहर विश्वविद्यालय परिसर में 418.37 करोड़ रुपये से 58 निर्माण कार्य कराये गए थे। इसमें तब आजम खान के बेहद करीबी कई कई विभागों के तत्कालीन अफसरों व कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.