भागलपुर, अप्रैल 17 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर मालजी टोला में गुरुवार को रेलवे पटरी के समीप एक परती खाली जमीन पर वर्षों पुराना एक बेल के पेड़ को रेलवे प्रशासन द्वारा काटने के मामला सामने आया है। इसको लेकर भूस्वामी शैल देवी ने मधुसूदनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में पीड़ित ने लिखा है उक्त बेल का पेड़ उनके पूर्वजों की निशानी थी। बेल का पेड़ उनके निजी जमीन पर था। बिना जानकारी दिए रेल विभाग ने बिना अनुमति के उनके पूर्वज की निशानी को कटवाकर उन्हें आहत किया है।मामले पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उक्त पेड़ की टहनी को रेलवे प्रशासन के निर्देश पर कटवाया गया है। यह भी पढ़ें- पेड़ काटने का विरोध करने पर फायरिंग उक्त स्थल के पास से बिजली का तार भी गुजरा हुआ है। यह बात पुलिस पदाधिकारी द्व...