लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- बिजुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत बेल्हा-सिकटिहा में शारदा नदी के दाएं किनारे पर 340 मीटर लंबी कटाव निरोधक परियोजना का शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। गोला विधायक अमन गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कार्य का शुरू कराया। यह परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत है, जिसका उद्देश्य शारदा नदी के दाएं किनारे स्थित बेल्हा व सिकटिहा गांवों को कटाव से बचाना है। परियोजना की अनुमानित लागत 2 करोड़ 19 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक अमन गिरि ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को 15 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि बाढ़ के मौसम से पहले गांवों को सुरक्षित किया जा सके। यह भी पढ़ें- बुंडू मुखिया ने पेबर ब्लॉक निर्माण की रखी आधारशिला इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 12 लाइफ जैकेट...