बेल्हा में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- प्रतापगढ़। राज्यसभा सदस्य और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई है। संसद में स्पेशल मेंशन के ज़रिए उक्त मांग करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (20503) अप और (20504) डाउन ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन से गुज़रती है। लेकिन यहां उसका ठहराव न होने से जिले के यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इमरान प्रतापगढ़ी ने इससे पूर्व प्रतापगढ़ से मुंबई के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की भी मांग की थी। यह जानकारी अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दानिश माबूद ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.