प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कहा कि प्रतापगढ़ के ढकवा में उनका ननिहाल है। जिले के साथ पूरा प्रदेश उनका ननिहाल है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। फिल्म स्टार गोविंदा शुक्रवार शाम कटरा मेदिनीगंज स्थित मैरिज हाल का उद्घाटन करने के बाद संगम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे। गोविंदा ने कहा कि गंगा मां की कृपा से उन्होंने संगम जाकर स्नान किया। कहा कि माघ मेले में मोदी और योगी के शासनकाल में सुंदर व्यवस्था की गई है। इससे पहले पत्रकारों से कहा कि यूपी में धर्म की जय-जय सभी के लिए कल्याणकारी है। पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने उनका स्वागत किया। गोविंदा के साथ सेल्फी लेने व उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब रहे। सरकार की व्यवस्था देखकर वे मुरीद हो गए। गोविंदा ने मोदी और योगी को धन्यवाद दिया। श्लोक पढ़ते हुए कहा कि ब...