प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़। 21 मार्च को ईद, 26 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती, तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और एक मई को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व होने के कारण डीएम शिव सहाय अवस्थी ने एक मई तक जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि इसी बीच विभिन्न पाठ्यक्रमों, पुलिस भर्ती परीक्षा एवं अन्य परीक्षाएं भी सम्भावित है। कहा कि त्योहार पर विशेष सतर्कता बरते जाने, शांति व्यवस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में एवं जिले में निवास करने वाले और जिले में प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्ति पर प्रभावी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.