प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के 16 केंद्र पर 31 मई को होगी। परीक्षा की तैयारियां जानने के लिए शुक्रवार को एडीएम आदित्य प्रजापति ने कैंप कार्यालय पर संबंधित अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। प्रशासन की ओर से जिले के 16 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। 31 मार्च को इन केंद्रों पर दो पॉली में कुल 7070 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा एडीएम आदित्य प्रजापति ने कैंप कार्यालय पर की। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि परीक्षा परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से अपरान्ह पांच बजे तक आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा निष्पक्ष व नकलविहीन कराने के निर्देश एडीएम ने कहा कि...