प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए परीक्षा केंद्रों का गुरुवार को निरीक्षण कर डीएम-एसपी ने तैयारियां देखी। केंद्रों पर खामियां मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए।जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा कराने के लिए कुल 14 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। गुरुवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा : शहर में दो परीक्षा केन्...