प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- बाबागंज। महेशगंज के चैन का पुरवा रायगढ़ निवासी राम सजीवन पाल पुत्र लल्लन पाल 35 वर्ष मुंबई में प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। गुरुवार शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। साथ रहने वाले मजदूर उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया, पत्नी वंदना का रो-रो कर हाल हो गया है। मृतक का अंतिम संस्कार मुंबई के राज घाट पर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...