सासाराम, जून 5 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। रोहतास रेंज के बेल्दूरिया जंगल में वन विभाग ने छापेमारी कर 15 बोरा अवैध केंदू पत्ता जब्त किया है। जब्त केंदू पत्तों को गुरुवार शाम ट्रैक्टर के माध्यम से रोहतास रेंज कार्यालय लाया गया। बताया जाता है कि संरक्षित वन क्षेत्र में केंदू पत्तों की अवैध तोड़ाई को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। इसके बाद विभागीय टीम ने अमहुआ, यदुनाथपुर, बेल्दूरिया और सुअरमनवा के जंगलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान बेल्दूरिया के घने जंगल में एक फड़ी (खलिहान) बनाकर केंदू पत्तों को सुखाते हुए पाया गया। हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वन विभाग की टीम ने वहां रखे सभी केंदू पत्तों को जब्त कर लिया। जंगल के दुर्गम इलाके से पत्तों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके...