बलिया, मई 13 -- बेल्थरारोड। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गति एक बार फिर धीमी पड़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर और मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशों की बावजूद कार्यों में अपेक्षित तेजी नहीं आ रही है। फुट ओवर ब्रिज, नया टिकट घर, पे एंड यूज शौचालय, चार पहिया पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। नई पानी टंकी का निर्माण अभी तक अधूरा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद कुछ दिनों तक कार्य में तेजी आई थी। मुख्य गेट पर लगा डिस्प्ले बोर्ड भी महीनों से खराब पड़ा है। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज गुप्त प्यारे ने रेल प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए चल रहे निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं, ताकि बेल्थरारोड स्टेशन आधुनिक व यात्री अनुकूल स्टेशन क...