बलिया, मार्च 17 -- बेल्थरारोड। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बेल्थरारोड स्टेशन का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। स्टेशन परिसर में नए टिकट घर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए के पेड शौचालय का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। स्टेशन की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए कलात्मक चित्रकारी की जा रही है। इन चित्रों में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महान सेनानियों को दर्शाया जा रहा है, जो यात्रियों को आकर्षित करेंगे। विशेष रूप से, बलिया जिले के गौरव और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे की तस्वीर भी स्टेशन की दीवारों पर उकेरी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...