बलिया, अप्रैल 11 -- बेल्थरारोड। नगर के एक निजी होम्योपैथक क्लीनिक में शुक्रवार को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। शुभारंभ डॉ हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। डॉ अनिल गुप्त ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार, व्यक्तिगत उपचार, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य रक्षा तथा दुष्प्रभाव की कम संभावना होती है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इस मौके पर देवेंद्र गुप्त, डॉ सुशील कुमार, आरएस वर्मा, शुभम गुप्ता, नंदा वर्मा, डॉ नमन गुप्ता, अमरनाथ सिंह, संतोष पासवान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.