बलिया, फरवरी 7 -- बिल्थरारोड (बलिया)। नगर को जल्द ही एक और सुंदर तथा उपयोगी जलस्रोत की सौगात मिलने जा रही है। नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना के तहत वार्ड नंबर एक स्थित श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर अमृत सरोवर का निर्माण शुरू हो गया है। इस परियोजना पर कुल 41.90 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसके सापेक्ष शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं। राशि जारी होने के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने सभासदों के साथ शुक्रवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। करीब 12 डेसिमल क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इस पोखरे को भू माफियाओं की नजर से बचाने के लिए प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.