बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- बेल्डिंग मजदूर की दुकान में काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजनों ने कहा, तीन माह से नहीं मिली थी मजदूरी, पीटकर हत्या की जतायी आशंका थानाध्यक्ष ने कहा, सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ी से गिरता दिख रहा है मजदूर, हो रही जांच फोटो 09 शेखपुरा 02 -सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के साकेत मोड़ पर स्थित एक बेल्डिंग दुकान में काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में बेल्डिंग मजदूर की मौत हो गई है। मृतक रमजानुपर गांव निवासीय 37 साल का कलाम शाह था। वहीं, एंबुलेंस से शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव के सिर व चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जतायी। इसके बाद शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के चचेरे भाई मो. रफी आल...