बेल्ट से मारपीट, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी
कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बलारपुर निवासी चमन कटियार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वह अपने मित्र दीपक के साथ तिखवा गांव में ट्यूबवेल के पास भुट्टा भूनकर खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कटियार मोहल्ला सरायमीरा निवासी लकी उर्फ सुमित कटियार वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने अपनी बेल्ट उतारकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी पीठ में चोटें आईं। चमन का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.