महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर के इस्टेट चौक सब्जी मंडी मोड़ पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सभी खिलाड़ियों को विभिन्न वर्गों में उत्तीर्ण कर प्रमोशन देकर प्रोत्साहित किया गया।फिटनेस क्लब के कोच उत्सव शर्मा ने बताया कि व्हाइट टू येलो बेल्ट में आयुष चौधरी, अनन्या प्रजापति, अयांश राज मद्धेशिया, अद्विक राज मद्धेशिया और अंतरा खेतान उत्तीर्ण रहे। येलो टू ग्रीन बेल्ट में खुशी शर्मा, राधा शर्मा, अदिति राव, दिव्यांश केसरी और आंचल केसरी उत्तीर्ण रहे। ग्रीन टू ग्रीन वन में आलिया खातून, कृष्ण कुमार, रितु जायसवाल, रुनझुन जायसवाल, श्रेयांश वर्मा, पारुल गुप्ता, माधवी और तनीषा बंका उत्तीर्ण रहे। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.