उन्नाव, जनवरी 21 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के सिंघुपुर क्रॉसिंग के पास कानपुर से लखनऊ जा रहे ट्रक पर लदी कोल्ड ड्रक्िंस में बंधी बेल्ट टूटने से करीब दो दर्जन पेटी मार्ग पर गिरती चली गई। कुछ टूट गई तो कुछ राहगीर और आसपास के मौके पर मौजूद ग्रामीण उठा ले गए। जब चालक अजय सिंह को पता चला तो उसने घटना की जानकारी एक ग्रामीण के मोबाइल से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सही-सलामत बिखरी हुई बोतल ट्रक में सुरक्षित लोड करवा दी। उसके बाद ट्रक चालक गन्तव्य को चला गया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की उन्हें तहरीर प्राप्त नहीं हुई। कुछ कोल्ड ड्रिंक की बोतल ट्रक से मार्ग पर गिर गई थी। जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित ट्रक में लोड करवा दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.