नैनीताल, दिसम्बर 29 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में बेल्ट खरीदने के दौरान युवकों और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। दुकानदार ने युवकों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल आवागढ़ कंपाउंड निवासी नावेद अली ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार सुबह दो युवक दुकान पर बेल्ट देखने आए। दाम बताने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। आरोप लगाया कि दोनों सामान चुराकर फरार हो गए। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...