बेल्टों से युवक को पीटने में मुकदमा, तीन लोग गिरफ्तार
अलीगढ़, जून 4 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नुमाइश मैदान में मंगलवार को युवक और एक युवती के साथ बेल्टों से मारपीट कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। युवक अपने रिश्तेदार युवती से बातचीत कर रहा था।हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव ग्वालरा निवासी सोनू मंगलवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित बाजार में अपने दोस्त के साथ गया था। वहां उसकी रिश्तेदार युवती मिल गई। वह युवती से बातचीत करने लगा। आरोप है कि इसी बीच तीन-चार युवक आ गए। आरोपियों ने सोनू को पकड़ लिया और बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आई युवती को भी पीट दिया। राहगीरों ने पूरा वाकया मोबाइल में कैद कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहंुचा तो थाना पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.