महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेल्जियम से भारत भ्रमण पर निकले निकोलस को भारत देश से गहरा लगाव है। साथ ही बुद्ध धर्म मे विपश्यना ध्यान विधि के प्रयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए बौद्ध धर्म मे अपनी आस्था प्रकट की। वे मानवता को ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। चार दिनों से नौतनवा ब्लाक में ग्राम पंचायत रतनपुर स्थित सुदामा प्रसाद जन कल्याण फाउंडेशन के अतिथि गृह में रुककर बौद्ध धर्म का अध्ययन कर रहे हैं। जन कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रभात वर्मा जब जनवरी 2026 में यूरोप टूर पर थे तो निकोलस से स्टॉकहोम में मुलाकात हुई थी l निकोलस यहां आने से पहले एक माह बोध गया, सारनाथ, कुशीनगर, लुम्बिनी आदि बौद्ध स्थानों पर पहुंचे थे।अब रतनपुर, बनरसिंहा, भगवानपुर आदि अनेक ग्राम का भ्रमण कर रहे हैं। निकोलस ने बताया कि 21 जनवरी को स्टॉकहोम ...