नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। यहां बढ़ती महंगाई और सरकार की खर्च कम करने वाली नीतियों के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे। काले कपड़े पहने और चेहरों पर नकाब लगाए दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने मध्य ब्रसेल्स रेलवे स्टेशन पर पुलिस पर पत्थर और पटाखे फेंके। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। इसके बाद उन्होंने कई जगह आग लगा दी। आग लगाई गई चीजों में शहर में साइकिलों और इलेक्ट्रिक स्कूटरों का एक ढेर भी खाक हो गया।

ब्रसेल्स में पुलिस की कार्रवाई दंगा नियंत्रण पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए आंसू गैस, पानी की बौछारों और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इस घटना के कारण पूरे शहर में यातायात और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। पुलिस के अनुसार, इस र...