रांची, सितम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के 16 विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत बेल्जियम की शैक्षणिक यात्रा पर जाएंगे। 16 से 28 सितंबर तक प्रस्तावित इस 13 दिवसीय यात्रा में विद्यार्थियों का दल बेल्जियम के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, स्कूलों और स्थानीय प्रशासन से रूबरू होगा। दल का नेतृत्व स्कूल के प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेंग करेंगे। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थी ब्रसेल्स, कोर्टमार्क, रोसेलारे, ब्रुग्स, ओस्टेंड, मोर्सलेडे, इपर और गेंट जैसे प्रमुख शहरों का भ्रमण करेंगे। 18 सितंबर को रोसेलारे में स्थानीय मेयर से आधिकारिक मुलाकात के साथ-साथ सेंट माइकल्स टावर और स्थानीय विद्यालयों का दौरा किया जाएगा। विद्यार्थी 19 से 20 सितंबर तक स्थानीय मेजबान के साथ रहकर बेल्जियम की जीवनशैली और संस्कृति...