बेल्जियम की संस्था से मिले चंदे मामले में ईडी की छापेमारी
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बेल्जियम की संस्था से विदेशी चंदे मामले में जैसलमेर में छापेमारी की। यह मामला राजस्थान के जैसलमेर में स्थानीय लोगों के बीच धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों के लिए बेल्जियम की एक ऐसी संस्था से मिले कथित विदेशी चंदे के गलत इस्तेमाल की जांच से जुड़ा है, जो पंजीकृत नहीं है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत दो ठिकानों पर की गई। ईडी ने कहा कि जैसलमेर के रहने वाले देऊ राम को बेल्जियम स्थित संस्थाओं से कथित तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों के बीच धर्म प्रचार और धर्म परिवर्तन की गतिविधियों के लिए अवैध रूप से पैसा मिल रहा था। देऊ राम और उसके सहयोगी ज्ञान चंद को कुल 5.10 करोड़ रुपये मिले। यह रकम विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के तहत पंजीकरण कराए बिना प्राप्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.