जौनपुर, जून 5 -- जौनपुर। बक्शा ब्लॉक क्षेत्र के बेल्छा गांव में शुक्रवार को काशी दास की पूजा का आयोजन अमर बहादुर यादव के नेतत्व अंकित यादव के आवास परिसर में हुआ। आयोजक अमर बहादुर यादव, भैयालाल और रामबहादुर रहे। पूजन पंथी संजय भगत ने कराया। भक्ति गीतों और गाजे-बाजे की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस मौके पर राजपति यादव, गणेश, अखिलेश, राजेश, मुकेश, अंकित, अजय, दुर्गम, इशराज, अखंड, अंकित, लल्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- चौंढेरा में भागवत कथा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...