पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बेलौरी स्थित माता शीतला मंदिर में 11 मार्च को एक दिवसीय शीतला मेला का आयोजन होगा। मेले को लेकर मंदिर कमिटी और स्थानीय लोग तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों के सजने के साथ मेले की रौनक अभी से दिखने लगी है। यह मेला जिले में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में पहुंचकर माता शीतला को चढ़ावा अर्पित करते हैं। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड संख्या 44 स्थित बेलौरी रेलवे गुमटी से सटे कृष्णपुरी मोहल्ला में वर्ष 1945 में महामारी के बाद माता शीतला की पूजा-अर्चना शुरू की गई थी। तब से यहां हर वर्ष शीतला मेला का आयोजन होता आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सच्चे मन से माता के दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.