समस्तीपुर, मार्च 26 -- बिथान। बिथान थाना क्षेत्र के बेलौन गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलौन-बेलाही मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलौन गांव निवासी मो.अंकिल के पुत्र शाकिर उम्र लगभग 16 वर्ष बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर से उसे ठोकर लग गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ घंटों के लिए बेलौन एवं बेलाही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.