कटिहार, जून 3 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन में बुधवार को पैक्स चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्र पर महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए थे। पूरे दिन कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की सूचना नहीं मिली। जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।बेलौन यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव:बलेसरा में 45.47 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान पैक्स अध्यक्ष पद के लिए इस बार दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दोनों प्...