बुलंदशहर, मार्च 31 -- प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ बेलोंन में नवरात्र के बाद त्रयोदशी को मां सर्वमंगला देवी भवानी की परिक्रमा शोभायात्रा बड़े धूमधाम निकाली गई। शोभायात्रा में आसपास के शहरों और गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु मां की शोभायात्रा में उमड़ पड़े। माता रानी की जय जयकार से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्री सर्वमंगला परिक्रमा सेवा समिति बेलोंन के तत्वावधान में मंगलवार सुबह समिति सदस्यों, श्रद्धालु और पुरोहितों ने सर्वमंगला देवी मंदिर में महाआरती कर विशेष पूजा अर्चना की। डोले में देवी मां की मूर्ति की विराजमान कर देवी मंदिर से परिक्रमा शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा बेलोंन के परिक्रमा मार्ग पर भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर पर समाप्त हुई। भजन कीर्तन और घंटे घड़ियाल बजाते हुए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से माता रानी की परिक्रमा पूरी की। शाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.