नैनीताल, अप्रैल 26 -- नैनीताल, संवाददाता। बेलुवाखान के जंगल में लगी आग शनिवार को दिन के बाद फिर भड़क उठी। दमकल और वन विभाग की मुस्तैदी से पास स्थित होटल तक आग पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गयाशनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेलुवाखान के चीड़ वन क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी थी। सूचना पर वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पर देर रात करीब सवा ग्यारह बजे फिर आग भड़क उठी और तेजी से फैलते हुए पास स्थित होटल सनराइज की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व फायर सर्विस यूनिट ने पंपिंग के जरिए से समय रहते आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- जौलकांडे में जंगल की आग रिहायशी इलाके तक पहुंची एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया और टीम सकुशल लौट आई। उन...