बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो के चास प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्राह्मण द्वारिका के बेलुट गांव में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ सह पंच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ हो गया। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार सुबह बेलुट गांव में दामोदर नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल उठाया गया। इसके बाद चेचकाधाम से बेलुट स्थित यज्ञ मंडप तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो शोभायात्रा का रूप ले चुकी थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धर्म ध्वज के साथ चल रही इस कलश यात्रा में गांव के प्रमुख समाजसेवी निर्मल धीवर सहित बेलुट के समस्त ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिय...