प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। अब मरीज और तीमारदार बेली अस्पताल में क्यूआर कोड से भी ओपीडी का पर्चा बनवा सकेंगे। यदि किसी मरीज व तीमारदार के पास दवा का पर्चा बनवाने के लिए फुटकर पैसा नहीं है तो पर्चा काउंटर पर रखे क्यूआर कोड से भी भुगतान किया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन जांच शुल्क भी जमा किया जा सकता है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 2000 से अधिक मरीज आते हैं। इसमें अधिकांश मरीजों के पास फुटकर पैसा न होने के कारण कतार से बाहर निकलना पड़ता था या मजबूरी में कुछ पैसे का आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। यहां तक कि काउंटर पर दवा का पर्चा बनवाने में ज्यादा समय लगता था। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड से भी भुगतान की सुविधा शुरू की गयी है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दु...