भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से के बाद बेली ब्रिज के सहारे शुरू हुए अस्थायी मार्ग पर बसों का परिचालन बंद होने से रोजाना आने-जाने वाली कामकाजी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए भागलपुर परिवहन प्रमंडल ने बेली ब्रिज के रास्ते पिंक बस सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन प्रमंडल के यात्री प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि नवगछिया के रंगरा चौक और नारायणपुर तक पिंक बस चलाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस दिनों में 50 से अधिक महिलाओं ने फोन कर और दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कार्यालय पहुंचकर सेवा शुरू कराने की मांग की है।उन्होंने यह भी पढ़ें- बेली ब्रिज पर चलेगी 22 सीट वाली पिंक बस बताया कि 22 सीटों वाली पिंक बस का कुल वजन यात्र...