भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता आगामी श्रावणी मेला को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के पास कांवरियों के वाहनों को विक्रमशिला पुल पर आवागमन की अनुमति को लेकर जानकारी के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। उनकी इस मांग को देखते हुए और बेली ब्रिज की सेहत का ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि विक्रमशिला पुल पर बने बेली ब्रिज से ट्रैक्टर को अनुमति नहीं मिलेगी। यानी कांवरियों को ट्रैक्टर में बैठकर बेली ब्रिज पार करने पर रोक रहेगी। छोटे पिकअप और तीन पहिया ऑटो से कांवरियों को आवागमन की अनुमति रहेगी। चार पहिया वाहन को पहले से ही अनुमति है। बुधवार को डीएम अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव विक्रमशिला पुल का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंगलवार को बेली ब्रिज के पास टूटकर गिरे शेड को भी वहां से हटवा दिया ग...