प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार भूमाफिया के खिलाफ अभियान जारी है। इसके बाद भी लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बेली कछार में 10 बीघा सरकारी जमीन से माफिया का कब्जा हटाया गया और किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा कब्जा किया गया तो बड़ी कार्रवाई होगी। बेली कछार में आठ आराजी पर अवैध कब्जे की बात पिछले दिनों सामने आई। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने यहां का दौरा किया। पाया कि जमीन राजकीय अस्थान की थी। जहां पर कई पक्के मकान बना लिए गए थे और कुछ अस्थायी निर्माण भी कराए गए थे। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह व तहसीलदार अनिल पाठक की मौजूदगी में पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो चिह्नित भूखंड पर अवैध कब्जे को हटाया गया। अस्थायी निर्माण तत्काल गिरा दिए गए, जबकि स्थायी निर्माण करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.