प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। बेली अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए यूजर चार्जेज जमा करने के लिए नए काउंटर बनाए जा रहे हैं। नए काउंटर बन जाने से मरीजों को कतार में लगकर शुल्क जमा करने में आसानी होगी। वर्तमान में जिस काउंटर पर शुल्क जमा किया जाता है वहां जगह कम होने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी होती है। साथ ही यदि मरीजों की कतार लगी रहती है तो स्ट्रेचर पर व्हीलचेयर पर मरीजों को लाने व ले जाने में परेशानी होती है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 700 मरीजों को जांच का शुल्क जमा करना पड़ता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या व परेशानी को देखते हुए नए काउंटर बनाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...