प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। बेली अस्पताल में मरीजों को जांच शुल्क जमा करने में अब आसानी होगी। इसके लिए अस्पताल की ओर से चार काउंटर संचालित करने के लिए शेड का निर्माण किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जांच शुल्क के काउंटर पर जगह कम होने के कारण मरीजों का परेशानी होती थी। इसलिए नए काउंटर का निर्माण कराया गया है। इससे मरीजों को जांच शुल्क जमा करने में आसानी होगी। अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 2000 से अधिक मरीज आते हैं, जिसमें 600 से 700 मरीजों की विभिन्न तरह की जांच की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...