बेली अस्पताल में अंगीठी पर बनेगा मरीजों का भोजन
प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए अस्पतालों में वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी गयी है। बेली अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कैंटीन के लिए दो अंगीठी मंगाई गयी है। गैस खत्म होने की स्थिति में कर्मचारी अंगीठी पर मरीजों व तीमारदारों के लिए भोजन बनाएंगे। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 150 मरीजों व तीमारदारों के लिए भोजन मीनू के अनुसार बनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी प्राथमिकता है इसलिए वैकिल्पिक इंतजाम भी किए जा रहे हैं। वहीं एसआरएन अस्पताल में तीन दिनों के लिए गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा है। कॉल्विन अस्पताल में भी अंगीठी का इंतजाम किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.