गोरखपुर, मार्च 23 -- बेलीपार, हिंदुस्तान संवाद। गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर डंपर सहित अन्य वाहनों को उल्टी दिशा में चलने के मामले में बेलीपार पुलिस ने सोमवार को 15 डंपरों का चालान किया। इन वाहनों के संचालकों पर जुर्माना लगाकार चेतावनी दी गई कि नियमों का उलंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष बेलीपार विशाल सिंह ने बताया कि दो दिन में 15 वाहनों का चालान किया गया। निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम में मिट्टी की धुलाई कर रहे डंपर की उलटी दिशा में चलने ने पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार किया है। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद शनिवार तक तीन दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर करीब 18 डंपरों, ट्रकों व पोकलैंड मशीनों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। यह कार्रवाई गुलरिहा, पिपराइच, खोराबार सहित विभिन्न क्षेत्रों में की गई। जांच के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.