गोरखपुर, दिसम्बर 27 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के कनईल गांव स्थित प्रसिद्ध संमय माता मंदिर में शुक्रवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर 8 से 10 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। शनिवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटे गायब देख घटना की जानकारी दी, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। राप्ती नदी किनारे स्थित यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ग्रामीणों ने इसे आस्था पर हमला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान सुबोध कांत शुक्ला ने पुलिस को लिखित सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.