गोरखपुर, फरवरी 22 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के पास सोमवार को एक लोडेड वाहन नाली के स्लैब पर चढ़ गया, जिससे स्लैब टूट गया और वाहन का पहिया गड्ढे में फंस कर पलट गया। भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली जब सड़क के किनारे बने नाली के स्लैब पर चढ़ा तो स्लैब कमजोर होने की वजह से वाहन का भार सहन नहीं कर सका और स्लैब टूट गया। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.