बेलीपार में अनियंत्रित हुई डीसीएम, डिवाइडर तोड़ दूसरे लेन में पहुंची
गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर बेलीपार के सेंवई चौराहे पर हादसा बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद।गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई ओवरब्रिज में शनिवार सुबह एक लोहा लादकर वाराणसी से गीडा जा रही एक डीसीएम अचानक अनियंत्रित हो गई और लोहे का डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और कम यातायात के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।शनिवार सुबह करीब पांच बजे डीसीएम वाराणसी से गीडा की ओर जा रही थी। वाहन जैसे ही बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई चौराहे स्थित फ्लाईओवर पर चढ़ने लगा, तभी उसका इंजन बेल्ट टूट गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित डीसीएम फ्लाईओवर पर लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसके बाद वह फ्लाईओवर के किनारे बनी करीब पांच फीट ऊंची सीमेंट की रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.