औरैया, अप्रैल 29 -- बेला, संवाददाता। कस्बा बेला में बेला-बिधूना मार्ग पर बना पीडब्ल्यूडी का नाला इन दिनों लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। वर्ष 2019-20 में बनाए गए इस नाले की नियमित सफाई न होने से यह पूरी तरह जाम हो चुका है और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों, दुकानों और घरों में घुस रहा है। इससे जहां एक ओर लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- फुलवरिया हाट में जलजमाव से गुस्सा, पांच घंटे जाम कर दुकानदारों ने किया प्रदर्शनस्थानीय लोगों की शिकायतें स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की कभी समुचित सफाई नहीं कराई गई, जिससे उसमें कचरा और गाद भर गई है। नतीजतन पानी का निकास बंद हो गया है और गंदा पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है। बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है और ...